फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शास्त्रीय नृत्य में शिक्षा खंड कुल्लू-1 की आंचल प्रथम

Sat, 25 Oct 2025 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के डाइट सेंटर जरड़ में जिला स्तरीय कला उत्सव में भाग लेते स्कूलो से आए प्रतिभागी।-संवाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय कला उत्सव में जुटे जिले भर के चयनित छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

सात शिक्षा खंडों के 60 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान डाइट जरड़ में जिला स्तरीय कला उत्सव मनाया गया। इसमें जिले के सात खंडों से चयनित 60 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने संगीत, नृत्य, नाटक और लोकगीत प्रस्तुतियों से हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की।
इस दौरान प्रतियोगिताओं में शास्त्रीय नृत्य में शिक्षा खंड कुल्लू-1 की आंचल प्रथम, नियति द्वितीय और बंजार की भुवनेश्वरी तृतीय रहीं। शास्त्रीय गायन में सुल्तानपुर छात्रा विद्यालय पहले, एसवीपीएस बजौरा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में पहले स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा स्कूल सुल्तानपुर, एसवीपीएस बजौरा दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड तीसरे स्थान पर रहा। समूह संगीत और ऑर्केस्ट्रा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी पहले, सुल्तानपुर दूसरे और भुंतर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कहानी कथन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला आनी दूसरे और सुल्तानपुर स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अभिनय में छात्रा विद्यालय आनी प्रथम, छात्रा विद्यालय सुल्तानपुर द्वितीय और कटराईं विद्यालय तृतीय रहा।
विज्ञापन

2डी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुर के सक्षम प्रथम, भुंतर स्कूल की संचिता द्वितीय, 3डी प्रतियोगिता में हरिपुर के सत्यम प्रथम और बजौरा की प्रीति द्वितीय और सुल्तानपुर की खुशी तृतीय रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपनिदेशक गुणवत्ता एवं प्रारंभिक सुनील दत्त ठाकुर थे। डाइट प्राचार्य सुरेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि कला उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें