कुल्लू। अटल सदन ढालपुर में 13 सितंबर को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह होगा। इसमें जिले के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में एस्पायर आईआईटी एवं मेडिकल शिमला सहयोगी की भूमिका निभाएगा।
समारोह में हिमाचल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला, सीबीएसई तथा आईसीएसई बोर्ड में इस वर्ष के टॉपर्स छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे होगा। इसके लिए छात्र-छात्राएं सुबह 8:30 से 10:00 बजे तक अपना पंजीकरण सुनिश्चित कर अपनी सीट ग्रहण कर सकते हैं। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान और विशिष्ट अतिथि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र शर्मा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 82198-43945 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद