व्यक्तिगत स्वास्थ्य के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुए स्कूल के शिक्षक।
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुच्छैर में स्वास्थ्य पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। ग्रीन स्कूल ड्राइव-डे के तहत 15 दिन तक स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम हो रहा है।
बुधवार को स्कूल प्रबंधन ने व्यक्तिगत स्वच्छता दिवस पर जानकारी दी। इसमें विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूक किया।
विद्यार्थियों को बताया कि वे रोज नाखून काटने के साथ-साथ साफ सफाई रखें। छात्रों को आदत बनाकर दिन में दो बार दांत साफ करने चाहिए। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने विद्यार्थियों ने कहा कि साफ सुथरा रहने से आदमी बीमारियों से भी दूर रहता है। इस दौरान स्कूल के प्रवक्ता योगिंद्र कुमार, सुरिंद्र सिंह, स्नेह लता, रीना कुमारी, उषा, ईश्वर दास और प्रदीप कुमार भी शामिल रहे। संवाद