भुंतर (कुल्लू)। ग्राम पंचायत ज्येष्ठा में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद मतगणना की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पंचायत में प्रधान पद के लिए कुल 1,954 वोटों की गिनती हुई, जबकि उपप्रधान पद के लिए यह आंकड़ा 1,955 दर्ज किया गया।
एक ही पंचायत और एक ही वोटर लिस्ट होने के बावजूद दोनों पदों के कुल मतों में एक वोट का यह अंतर अब बड़ा विवाद बन गया है। प्रधान पद के प्रत्याशी हरीश कुमार ने इस संबंध में उपायुक्त को भी लिखित शिकायत दी है।
उपमंडल अधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने कहा कि प्रत्याशी को पंचायती राज अधिनियम के तहत याचिका दायर करनी होगी। उसके बाद तमाम तथ्यों की जांच की जाएगी। संवाद