पतलीकूहल (कुल्लू)। ऊझी घाटी में शुक्रवार सुबह मौसम का मिजाज बदला रहा। शाम 6 बजे घाटी के गांव डोभी, दुआड़ा, डोहलूनाला, शिरढ़ आदि में आसमान से आफत बरसी।
एकाएक तेज बारिश के साथ क्षेत्र में ओले बरसे। ओलों के कारण सेब, प्लम, नाशपाती आदि फलों को नुकसान हुआ है। सड़कें झमाझम बारिश के चलते तालाब बन गईं। ओले पांच से सात मिनट ही गिरे, लेकिन फसलों को नुकसान पहुंचाने के लिए इतना समय काफी रहा। बारिश का दौर जारी रहा।
इससे पहले भी घाटी के इन क्षेत्रों में विगत सप्ताह ओले गिरे थे। किसान जगमोहन, मुकेश, राजेश ने कहा कि लगातार बरस रहे ओलों से फसलें तबाह हो रही हैं। उधर डोभी के पास हवा चलने से एक पैराग्लाइडर ने सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की। संवाद