फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल के सलग्रां स्कूल के सभी विद्यार्थी फेल

Sat, 17 May 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी के एकमात्र आदेश स्कूल जाहलमा स्कूल का परीक्षा परिणाम महज 25 फीसदी
विज्ञापन


स्कूलों में खराब परिणाम के लिए अध्यापकों की कमी बताया जा रहा है कारण

अशोक राणा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। हिमाचल शिक्षा बोर्ड का जमा दो का परीक्षा परिणाम लाहौल के सलग्रां स्कूल के लिए बुरी खबर लेकर आया है। उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सलग्रां का परिणाम जीरो फीसदी रहा है। यहां अध्ययनरत तीनों विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गए हैं। यह खबर शिक्षा के लिहाज से जिले के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
लाहौल के एकमात्र आदर्श स्कूल जहालमा का भी परीक्षा परिणाम बेहद खराब रहा है। इस विद्यालय में अध्ययनरत 12 विद्यार्थियों में से 9 परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो गए हैं। स्कूल का परीक्षा परिणाम 25 फीसदी रहा है। जनजातीय जिला लाहौल स्पीति का जमा-दो का ओवरऑल परीक्षा परिणाम 70 फीसदी रहा। लाहौल के 19 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में जमा-दो कक्षा में 91 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। हालांकि, गोशाल और मालंग स्कूल में एक भी विद्यार्थी नहीं हैं। जमा दो की परीक्षा में लाहौल के इन स्कूल में पढ़ रहे 91 में से 64 विद्यार्थी पास हुए और 27 परीक्षार्थी फेल हुए हैं। परीक्षा में सिस्सू, कोलंग, दारचा, गोंदला, शांशा, लोट, मडग्रां, चिमरेट और तिंगरेट का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

उपमंडल उदयपुर के अंतर्गत सलग्रां स्कूल का परिणाम शून्य प्रतिशत और लाहौल के एकमात्र आदर्श विद्यालय जहालमा का परीक्षा परिणाम महज 25 फीसदी रहने के पीछे इन स्कूलों में अध्यापकों की कमी होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन



शांशा की सानिया जिले में प्रथम

शांशा स्कूल की सानिया ने 500 में से 430 अंक लेकर जिला में प्रथम स्थान हासिल किया है। उदयपुर की आरती 412 अंकों के साथ दूसरे और लोट के निखिल शर्मा 402 अंकों लेकर तीसरे स्थान पर रहे। जिला शिक्षा उपनिदेशक रमेश ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें