ढूंगरी, ओल्ड मनाली और छियाल में मनाए उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। हिडिंबा माता के जन्म दिवस पर ढूंगरी मेले की धूम रही। शनिवार को ढूंगरी में मनाए जा रहे तीन दिवसीय मेले का समापन हो गया। ओल्ड मनाली, छियाल और नसोगी गांव में मेले की धूम रही। तीनों गांवों में पारंपरिक कुल्लवी नाटी के साथ देव मिलन आकर्षण का केंद्र रहा।
ओल्ड मनाली में माता हिडिंबा, मनु ऋषि, कंचन नाग और घटोत्कच मेले में शामिल हुए। रविवार को भी गांव में मेले की धूम रहेगी। मेले के अवसर पर गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रविवार को विजेता टीमों को पुरस्कार बांटे जाएंगे। उधर, नसोगी और छियाल में भी मेले की धूम रही। नसोगी में सृष्टि नारायण और शंख नारायण मेले में शरीक हुए। छियाल में कार्तिक स्वामी, सियाली महादेव, जगथम, जमलू देवता का देव मिलन आकर्षण का केंद्र रहा। संवाद