फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशे के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे सभी विभाग

Thu, 04 Dec 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सभी विभागों में नियुक्त होगा एक नोडल अधिकारी
विज्ञापन

भांग और अफीम की अवैध खेती मिलकर की जाएगी नष्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में नशे के खिलाफ अब एक बड़ा संयुक्त अभियान शुरू होने जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तस्करी से लेकर अवैध खेती तक किसी भी स्तर पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
हर सरकारी विभाग और संस्था को नशा रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। इसके लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर निगरानी, रिपोर्टिंग और जागरूकता कार्यों को तेज किया जाएगा। नशीले पदार्थों की तस्करी, नशे की बढ़ती समस्या, अवैध भांग और अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। सरकारी विभाग, बोर्ड, निगम और शिक्षण संस्थान, एनजीओ अब मिलकर नशे के खिलाफ लड़ेंगे। सभी जिला पुलिस को सहायता देंगे। अवैध भांग और अफीम की खेती की पहचान कर उसे हटाने में पूर्ण सहयोग देंगे। इसके लिए हर विभाग को एक नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर विभाग को संबंधित क्षेत्रों में विशेष निगरानी करनी होगी। नशीले पदार्थों की तस्करी और नशे से संबंधित खुफिया जानकारी साझा करनी पड़ेगी। जागरूकता अभियान चलाकर नशे के शिकार लोगों को बचाने और उनके पुनर्वास में भी मदद करनी होगी। संदिग्ध गतिविधियों और नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने होंगे। उधर, उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी, नशे की बढ़ती समस्या और अवैध भांग और अफीम की खेती के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस अधिनियम, 2007 की धारा 14 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, निगमों और संस्थानों को जिला पुलिस को सहयोग और सहायता करनी होगी। इसके साथ एक एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें