फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हारियानों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे देवता नारायण

Thu, 04 Dec 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
25 दिसंबर तक तीन सप्ताह हारियान क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटी महाराजा घाटी के आराध्य देवता श्री हरी हुरगू काली नारायण 25 दिसंबर तक हारियान क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। देवता तीन सप्ताह के दौरे में हारियानों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे और उनके कष्टों का निवारण करेंगे।
देवता वीरवार को चरमाली गांव स्थित अपने भंडार से सुबह मड़घण सेरी गांव पहुंचे। देवता का हारियानों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। दोपहर बाद देवता पधर गांव के लिए रवाना हुए। पधर गांव में ही देवता ने रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के कारदार मोती लाल ने कहा कि हर साल दिसंबर में देवता अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा पर निकलते हैं। इस साल भी कारकून और हारियान देवता की सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवता जिन भी गांवों से होकर गुजरेगा। उन गांवों में देवता के सम्मान में मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। देवता हारियानों के कष्टों का निवारण भी करेंगे। कहा कि देवता का यह दौरा तीन सप्ताह से अधिक दिनों तक चलेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें