फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर स्पीड पर लोगों ने रोके पैराग्लाइडिंग वाहन, किया चक्का जाम

विज्ञापन
पतलीकूल के फोजल में दो पंचायत के लोग मार्ग पर चक्का जाम करते। संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल घाटी के फोजल में सड़क पर पैराग्लाइडिंग वाहन तेजी से चलने पर हुरंग और शलिगचा पंचायत के लोगों ने चक्का जाम किया। इस दौरान दोनों पंचायतों के लोगों ने पैराग्लाइडिंग वाहनों को रोक दिया। तनाव देखकर पतलीकूहल पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाने का प्रयास किया। देर शाम तक सड़क पर यातायात सुचारु हो पाया। दरअसल यहां पर दो स्कूल हैं, जिनमें सैकड़ों बच्चे पढ़ते हैं। वहीं बुजुर्ग भी सड़क को आरपार करते हैं। अब ऐसे में पैराग्लाइडिंग वाहनों के तेजी से चलने पर हादसे का खतरा भी लोगों को सता रहा है। इस पर लोगों ने चक्का जाम किया।
विज्ञापन

बता दें कि इन दिनों घाटी में पर्यटन सीजन चरम पर है। पतलीकूहल से डोभी तक पैराग्लाइडिंग काउंटरों की दुकानें लगी हुई हैं। बुकिंग होने के बाद पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग वाहन के माध्यम से फोजल के दोनों गांव के मध्य से टेक ऑफ प्वाइंट की ओर ले जाया जाता है। दोनों पंचायतों के लोगों का मानना है कि यह पैराग्लाइडिंग वाहन ओवर स्पीड में चलते हुए जाते हैं जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
........
वाहनों में ओवरलोड ढोये जा रहे सैलानी
हुरंग पंचायत के प्रधान रामनाथ ने बताया कि पैराग्लाइडिंग वाहनों में पर्यटकों को ओवरलोड कर अवैध रूप से ढोया जा रहा है। इससे हादसा होने की आशंका रहती है। उन्होंने कहा कि फोजल से टेक ऑफ प्वाइंट के बीच 2 स्कूल आते हैं जिससे कभी भी कोई भी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बारे में उपायुक्त कुल्लू और एसडीएम मनाली को लिखित में अवगत करवा दिया है, लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें