फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल बाद हजारों विद्यार्थियों को मिलेगी स्मार्ट वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। कोरोना काल के दो साल बाद कुल्लू जिले के 860 सरकारी स्कूलों में 49,953 विद्यार्थियों को जल्द स्मार्ट वर्दी मिलेगी। शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुुरू कर दी हैं। जिले में वीरवार को वर्दी की सप्लाई सभी शिक्षा खंडों में पहुंच गई है।
अब शिक्षा विभाग ने वर्दी के सैंपल लेकर जांच के लिए शिमला भेज दिए है। इसमें कपड़े की गुणवत्ता और रंग को परखा जाएगा। सैंपल पास होने के बाद सभी शिक्षा खंडों में वर्दी का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को दो सेट वर्दी के प्रदान की जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। हालांकि वर्दी एक माह देरी से शिक्षा विभाग के पास पहुंची है। इससे विद्यार्थियों के अभिभावक भी परेशान थे। अब वर्दी की सप्लाई पहुंचने से विद्यार्थी और उनके अभिभावक खुश हैं। बता दें कि कोरोना काल में दो सालों से विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी नहीं मिल पाई है। इसके कारण कुछ विद्यार्थी पुरानी वर्दी में और कुछ बिना वर्दी के ही स्कूल पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार की स्मार्ट वर्दी के चक्कर में अभिभावक भी स्वयं वर्दी नहीं खरीद पा रहे और न ही स्कूलों में विद्यार्थियों को समय पर वर्दी नहीं मिल पाई थी, जिससे परेशानी बढ़ गई थी। उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. शांति लाल ने बताया कि सभी शिक्षा खंडों में स्मार्ट वर्दी की सप्लाई पहुंच गई है। स्मार्ट वर्दी योजना के तहत विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दियां वितरित की जा रही हैं। इसमें विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई के लिए 200 रुपये भी दिए जाएंगे। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरजीत रॉव ने बताया कि वर्दी पहुंच गई है। इसकी गुणवत्ता और रंग परखने के लिए सैंपल शिमला भेजा गया है। इसके सैंपल पास होते ही विद्यार्थियों को वितरण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सिलाई के लिए मिलेंगे 200 रुपये
वर्दी की गुणवत्ता सही पाए जाने पर विद्यार्थियों को वर्दी के दो सेट प्रदान किए जाएंगे। इसमें दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 200 रुपये भी मिलेंगे। उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 49,953 विद्यार्थियों के लिए वर्दी की मांग शिक्षा निदेशालय भेजी थी। अब वर्दी के सैंपल पास होने के बाद जल्द ही विद्यार्थियों को मिल जाएगी। उधर, विद्यार्थियों के अभिभावक सुरेश यादव, तजेंद्र कुमार, सोहन लाल समेत अन्य ने वर्दी की खेप पहुंचने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें