कुल्लू। भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव कुमार गर्ग ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। उन्होंने कुल्लू जिले के आदित्य करीर को प्रदेश भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाया है।
आदित्य करीर ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व सहित जिले के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। कहा कि वह संगठन की मजबूती के लिए शीर्ष नेतृत्व की आकांक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
आदित्य करीर 2013-14 में भी भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे हैं। रमन कुमार को भाजपा चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रकोष्ठ का जिला संयोजक तथा सालगी राम ठाकुर को जिला सह संयोजक बनाया है। संवाद