फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पेपर लीक मामले में की जाए कार्रवाई : ज्योतिष

विज्ञापन
कुल्लू में नीट पेपर मामले को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ युवा कांग्रेस विद्यार्थियों के हक के लिए धरना प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सहप्रभारी ज्योतिष एचएम भी उपस्थित रहे। सहप्रभारी ज्योतिष एचएम ने कहा कि देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार सवालों के घेरे में आ रही है।
विज्ञापन

नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का विश्वास कमजोर किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें