फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कोरम अधूरा, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण टल गया है। सोमवार को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन के लिए बैठक बुलाई गई थी जिसमें 11 में से सिर्फ तीन ही पार्षद पहुंचे।
विज्ञापन

चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किए गए उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर ने पार्षदों को बैठक का समय 2 से तीन बजे तक का दिया था लेकिन तीन बजे तक सिर्फ तीन ही पार्षद आने के चलते बैठक स्थगित कर दी गई। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्षदों को अगली तिथि का नोटिस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली बैठक में कोरम पूरा होने के लिए 8 पार्षदों की हाजिरी जरूरी थी लेकिन सिर्फ तीन ही पार्षद आने के कारण इसे स्थगित किया गया। अब दूसरी बैठक में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन के लिए 6 पार्षदों का उपस्थित होना जरूरी है।
नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पद पाने के लिए जोड़-तोड़ की कोशिश चल रही है। शपथ समारोह के दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर छह पार्षद लेकर पहुंचे थे और एचपीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष राम सिंह पांच पार्षद लेकर आए थे। इससे माना जा रहा था कि विधायक की भूमिका यहां अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने में अहम होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें