फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूख : पीली पड़ रही लहसुन की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/खराहल। कुल्लू जिला में तीन माह से पडे़ लंबे सूख के कारण नकदी फसल लहसुन पीली पड़ने लगी है। ऐसे में किसानों की चिंता फसल के प्रति बढ़ने लगी है। बता दें कि जिला कुल्लू में नकदी फसल लहसुन की पैदावार बड़े पैमाने पर हो रही है।
विज्ञापन

जिला कुल्लू में सैकड़ों किसान इसकी खेती कर अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। इस बार लहसुन 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका है। ऐसे में कुल्लू के निचले इलाकों में लहसुन का उत्पादन बड़े पैमाने पर हो रहा है। जिला कुल्लू में 1500 हेक्टेयर जमीन पर लहसुन का उत्पादन हो रहा है। कुल्लू जिले में पार्वती-313 वैरायटी का लहसुन अधिक उगाया जाता है। लेकिन तीन माह से जिले में बारिश न होने से नकदी फसल पीली पड़ने लगी है। इससे फसल पर विपरीत असर पड़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। किसानों का कहना है कि जल्द बारिश नहीं होती है तो असिंचित क्षेत्रों में फसल को अधिक नुकसान होगा। घाटी के किसान अमित, ज्ञान ठाकुर, अनूप ठाकुर, अनिश ठाकुर, कर्मचंद, बुद्धि प्रकाश व अनूप भंडारी आदि ने कहा कि सूखे के कारण लहसुन के पौधे पीले होने के कगार पर हैं। कुछ दिनों मे बारिश नहीं होती है तो फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है। फनौटी पंचायत के प्रधान दौलत चौहान ने कहा कि सूखे से लहसुन खेतों में पीली पड़ गया है। समय पर बारिश नहीं होती है तो फसल को अधिक क्षति हो जाएगी। इससे फसल के उत्पादन पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। उधर, कृषि उपनिदेशक पंजवीर ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से बारिश नहीं होने से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। इससे लहसुन सहित अन्य फसल भी प्रभावित हो रही है। कहा कि सिंचाई वाले क्षेत्रों में किसान सिंचाई करें। इससे पौधों पर नकारात्मक असर नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें