फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एबीवीपी ने ढालपुर चौक से डीसी कार्यालय तक निकाली शव यात्रा

Mon, 01 Dec 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में एबीवीपी के कार्यकर्ता मागों को लेकर सरकार की शव यात्रा निकालते हुए।-संवाद
विज्ञापन
विद्यार्थियों के हितों के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों के हितों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। ढालपुर में सोमवार को रोष प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली गई।
यह शव यात्रा महाविद्यालय से ढालपुर चौक से होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि शव यात्रा के माध्यम से एबीवीपी ने सरकार पर छात्र-विरोधी नीतियां अपनाने और युवाओं से जुड़े मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार आश्वासन तो देती है लेकिन जमीन स्तर पर कोई ठोस कदम नजर नहीं आता। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने अपनी मुख्य मांगों पांच लाख रोजगार का वादा कागजों से बाहर निकलकर धरातल पर लागू हो। छात्र संघ चुनाव बिना देरी बहाल किए जाएं। एसपीयू का दायरा घटाने का निर्णय तत्काल वापस लिया जाए। नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कदम नहीं उठाए तो परिषद जिला स्तर पर और बड़े आंदोलन शुरू करने को विवश होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें