फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 7,410 विद्यार्थी डेढ़ माह तक देंगे इग्नू की परीक्षा

Mon, 01 Dec 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में इगनो की परीक्षा देने पहुंचे छात्र।-संवाद
विज्ञापन
नौ कोर्सों के 74 विद्यार्थियों ने दी कुल्लू में परीक्षा
विज्ञापन

सुबह 09:00 बजे ही केंद्र में पहुंच गए थे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त (इग्नू) विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू हो गई हैं। जिले में परीक्षा के लिए राजकीय महाविद्यालय कुल्लू स्थित केंद्र 1107 में भी परीक्षाएं करवाई जा रही हैं।
डेढ़ माह तक चलने वाली विभिन्न कोर्सों के लिए 7,410 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए इग्नू केंद्र 1107 ने सभी तैयारियां पूर्ण कर दी थीं। एक दिसंबर को दो सत्रों में परीक्षा करवाई गई। पहले दिन सुबह के सत्र में 20 और शाम के सत्र में 54 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र 1107 में पहले दिन सोमवार को सुबह और शाम के सत्र में स्नातक डिग्री के कोर्स करने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई। सुबह के सत्र में परीक्षा 10:00 से दोपहर 01:00 तथा शाम के सत्र में 02:00 से 05:00 बजे तक हुई। इसके लिए परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों का आना सुबह 09:00 बजे से शुरू हो गया था। केंद्र 1107 कुल्लू के समन्वयक राजेश कुमार ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त (इग्नू) विश्वविद्यालय की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू हो गई हैं। स्टडी सेंटर-1107 में 7,410 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। पहले दिन सोमवार को सुबह और शाम के सत्र में 74 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने कहा कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ अपनी मान्य पहचान पत्र जैसे इग्नू आईडी कार्ड, आधार कार्ड या कोई भी वैध फोटो आईडी भी लानी होगी। इस बार विश्वविद्यालय ने परीक्षा संचालन को और अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और छात्र-हितैषी बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। विद्यार्थी परीक्षा शेड्यूल को ध्यानपूर्वक देखें और निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें