फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पद समाप्त करना युवाओं से खिलवाड़ : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की ओर से प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली पड़े 65,000 से अधिक पदों को समाप्त करने की अधिसूचना पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। कहा कि सरकार का यह निर्णय न केवल युवाओं के साथ अन्याय है, बल्कि प्रदेश के विकास की गति को भी रोकने वाला है।
विज्ञापन

सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का मकसद केवल सत्ता प्राप्त करना था। विस चुनावों में युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था। पहले वर्ष में एक लाख नौकरियों की गारंटी दी गई थी, लेकिन अब केवल एक साल के भीतर डेढ़ लाख से अधिक नौकरियां समाप्त कर दी गई हैं।
सवाल किया कि सरकार को बने हुए लगभग दो साल हो रहे हैं। ऐसे में सरकार अब तक दी गई नौकरियों का सही आंकड़ा क्यों नहीं बता रही है। कहा कि भाजपा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस सरकार गलत निर्णय को तत्काल वापस ले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें