फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो साथियों के साथ पानीपत के युवक ने की थी महिला की हत्या

Fri, 17 Jan 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
म​णिकर्ण घाटी में ब्लाइड मर्डर मामले  में पकड़े गए आरोपी की ​पहचान करने के लिए पहुंचा हमले में  - फोटो : :पैरा एथलीट अजीत सिंह यादव को अजुर्न अवार्ड प्रदान करती राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू
विज्ञापन
कोर्ट में हुई शिनाख्त परेड, मोबाइल चार्जर के तार से घोंटा था बुजुर्ग दंपती का गला
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला के पति ने की पहचान, तीन दिन की न्यायिक हिरासत में है आरोपी
आज कोर्ट में पेश कर आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस, जांच में जुटी हैं छह टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पार्वती घाटी के रशोल गांव में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में हरियाणा से पानीपत से गिरफ्तार युवक ने दो अन्य साथियों के साथ हत्या की थी।
तीन आरोपियों ने बुजुर्ग दंपती का मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटा था। इसमें बुजुर्ग गांगी देवी की मौत हो गई थी। आरोपी बुजुर्ग धनी राम को मृत समझकर और फेंक कर चले गए थे। पुलिस ने करीब एक सप्ताह बाद हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। शिनाख्त परेड के लिए उसे कुल्लू लाया गया है। वह तीन दिन की न्यायिक हिरासत में है। शुक्रवार को कोर्ट में आरोपी की शिनाख्त परेड़ की गई। मृतक के पति बुजुर्ग ने आरोपी की पहचान की।
विज्ञापन

बुजुर्ग ने कहा कि तीन आरोपियों में आरोपी भी शामिल था। अब पुलिस शनिवार को आरोपी को कुल्लू अदालत में फिर पेश करेगी। यहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दी है। बुजुर्ग की हत्या में युवक के शामिल होने से पुलिस को फरार दो अन्य आरोपियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। पार्वती घाटी में चार दिन के भीतर दो हत्याएं होने से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच से छह टीमों का गठन किया है। रशोल में बुजुर्ग की हत्या में शामिल तीन में से दो अभी हाथ नहीं आए हैं। कसोल में पंजाब की युवती के हत्या में शामिल नामजद दो आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुल्लू संजीव चौहान ने कहा कि शिनाख्त परेड में आरोपी की पहचान हुई है। वह हत्या में शामिल था। कहा कि शनिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। यहां से रिमांड पर लेकर आरोपी से कड़ी पूछताछ की जाएगी। अन्य आरोपी भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें