फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इंतजार की यात्रा... 35 किमी के सफर में लग रहे तीन घंटे

Wed, 03 Dec 2025 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर-म​णिकर्ण मार्ग पर जरी बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
भुंतर से मणिकर्ण के बीच सुबह से शाम तक लग रहा जाम, सफर में छूट रहे पसीने
विज्ञापन

जगह-जगह थम रहे वाहनों के पहिये, रेंगते नजर आ रहे बसों के साथ छोटे वाहन
जच्छनी, कसोल, मनिकर्ण में धीमी हो रही रफ्तार, वीकेंड पर और बढ़ रही दिक्कत

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर से मणिकर्ण के बीच सफर करना चुनौती बन गया है। एक घंटे के सफर के लिए दो से तीन घंटे का समय लग रहा है। आम लोगों के साथ सैलानियों के 35 किलोमीटर का सफर पूरा करने में पसीने छूट रहे हैं।
बीते मंगलवार को भी सुबह से शाम तक जगह-जगह जाम लग रहा। बसों के साथ सैकड़ों छोटे वाहन रेंगते नजर आए।
पिछले एक सप्ताह से मनाली के साथ पार्वती घाटी में भी सैलानियों की आवाजाही में दोगुना वृद्धि हो गई है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति और भी विकराल हो गई है। रही कसर आपदा के समय खराब हुई सड़क से पूरी हो रही है। सुबह 9 से शाम 8 बजे तक जाम लगने से लोगों और सैलानियों को परेशान पड़ रहा है।
विज्ञापन

कई जगह सड़क अभी भी तंग और संकरी है। बुधवार को भी जच्छनी, कसोल, मणिकर्ण में वाहनों की रफ्तार सबसे अधिक धीमी रही। यहां रोज वाहन रेंगते नजर आ रहे है। वीकेंड पर जाम और परेशान कर रहा है। सरसाड़ी, छनीखोड़, शारनी, नाका धार, जरी बाजार, साडा बैरियर के पास भी सड़क खराब होने से भी परेशानी आ रही है।
विजय कुमार, जीवन, विद्या ठाकुर, महिंद्र सिंह, बलदेव ठाकुर और विशाल ने कहा कि जाम से जली, कसोल और मणिकर्ण के दुकानदारों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान जो पॉइंट खराब हैं, मरम्मत कर उन्हें चौड़ा करने की जरूरत है।

घाटी में अब सैलानियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग रहा है। सड़क के कुछ पॉइंट तंग भी हैं। जरी बाजार में जाम से दुकानदार व आम लोगों को परेशानी हो रही है। - विद्या ठाकुर, पूर्व प्रधान जरी

भुंतर-मणिकर्ण सड़क की खराब जगहों के साथ जरी, कसोल और मणिकर्ण में भी जाम लग रहा है। लोगों को भुंतर और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए जाम में परेशान होना पड़ रहा है। -जीवन कुमार

भुंतर से मणिकर्ण पहुंचने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है लेकिन जाम से आम लोगों के साथ पर्यटकों को दो से तीन घंटे लग रहे हैं। कई जगह पर भी सड़क खराब है। -महिंद्र सिंह
विज्ञापन


जाम से पसीने छूट रहे हैं। सरसाड़ी, छनीखोड़, शारनी, नाका धार, जरी बाजार, साडा बैरियर के पास सड़क खराब होने से परेशानी आ रही है। भंतर से मणिकर्ण पहुंचने में दो घंटे लगे। -विशाल, कुल्लू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें