फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से बनेगी मंदिर की भव्य सराय : गोविंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नग्गर क्षेत्र के साथ लगते जाणा में एक करोड़ की लागत से वन विभाग के विश्राम गृह का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि देवता जीव नारायण के भंडारण भवन का लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

लगभग एक करोड़ की लागत से मंदिर की भव्य सराय भवन का निर्माण किया जाएगा। जाणा वाटर फॉल इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण है। यह पूरी घाटी काफी खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि नग्गर-जाणा-बिजली महादेव सड़क के निर्माण के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इसकी निविदाएं भी आमंत्रित कर ली गई हैं। नथान से जाणा सड़क सुधार के लिए 22 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। 114.24 लाख की लागत से राजकीय उच्च पाठशाला जाना का विकास कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। नग्गर से नथान सड़क के विस्तार के लिए 21 लाख का एस्टिमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा है। नथान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के खेल मैदान को 60 लाख की लागत से विकसित किया जाएगा। नग्गर से मशाड़ा संपर्क मार्ग का कार्य 18 लाख से पूरा कर किया गया है। नग्गर से कृष्णा नगर सड़क को पक्का करने के लिए 645 लाख की डीपीआर भेजी गई हैं। सोयल थांदला सड़क का कार्य 377 लाख की लागत से प्रगति पर है। हाई स्कूल हलान के भवन का निर्माण कार्य 338 लाख की लागत से पूरा किया गया है। जाणा फॉल, आशणी और गौहरू के लिए 63 केवी का ट्रांसफार्मर 18 लाख की लागत से स्थापित किया गया है। इसी प्रकार 257 लाख रुपये की लागत से लरांकेलो में 33 केवी उच्च ताप लाइन बनाई गई है। इससे क्षेत्र में बिजली के कट सर्दियों के दौरान नहीं लगेंगे। इससे पहले शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने जाणा में जनसभा को संबोधित किया। प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने भी अपने विचार रखे । इस दौरान पूर्व जाणा ग्राम पंचायत की प्रधान अजीता ठाकुर, मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री देवेंद्र ठाकुर, पंचायत समिति के अध्यक्ष कुंदन लाल, इंद्रदेव, उप प्रधान रोशन लाल, अमर चंद, सुखदास, लालचंद, श्याम लाल, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें