फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के वार्ड ग्यारह में पार्किंग की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद के वार्ड नंबर ग्यारह गांधीनगर के लोगों को पार्किंग की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। गांधीनगर में पार्किंग स्थल न होने से यहां के कारोबारियों को दिक्कत हो रही है। वहीं, वार्ड नंबर ग्यारह की नालियों में गंदगी जमी रहती है। इससे स्थानीय लोग भी परेशान हैं। गंदगी से कई बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना भी हांफने लगी है। यहां के सफाई कर्मचारियों के समय पर नहीं आने से कूड़ा घरों में ही पड़ा रहता है। वहीं, लोगों ने नाले को डपिंग साइट बना दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर ग्यारह के सुखविंद्र राणा, शंकर और सत्या देवी ने बताया कि गांधीनगर में सुलभ शौचालय नहीं होने से यहां के लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि गांधीनगर शहर का व्यस्त बाजार है, लेकिन यहां खरीदारी करने आने वाले लोगों को शौचालय की दिक्कत से जूझना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नालियों में कूड़ा-कचरा जमा रहता है।
गोपाल वधवा, उर्मिला धीमान और कुमुद ने बताया कि गांधीनगर में पार्किंग की समस्या से यहां के कारोबारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए यहां क ोई जगह नहीं है, जहां पर लोग अपनी गाड़ी खड़ी कर सकें। उन्होंने कहा कि पार्किंग के लिए उचित स्थान देखकर पार्किंग स्थल बनाया जाए।
विज्ञापन


..क्या कहना है पार्षद..
वार्ड नंबर ग्यारह के पार्षद महेंद्र सिंह शाेंढा ने बताया कि गांधीनगर में पार्किंग समस्या को दूर करने के लिए दो करोड़ की लागत से पार्किंग बनाने के लिए प्रपोजल भेजा है। उन्होंने कहा कि होटल एंपायर के आगे खाली जमीन में सुलभ शौचालय बनाने के लिए प्रपोजल बनाकर भेजा गया है। वहीं, वार्ड में सफाई को लेकर वह गंभीर हैं। सफाई को लेकर सफाई कर्मचारियों से जवाब मांगा जाएगा। वार्ड के लोग किसी भी शिकायत के लिए उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें