फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्यारह खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली से ठीक पहले कुल्लू जिले में ग्यारह खाद्य वस्तुओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें चीनी से लेकर आटा तक शामिल है। यहीं नहीं, होटलों और रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाला खाना भी मानकों को पूरा नहीं कर पाया है। दिवाली से पहले फेल हुए ग्यारह खाद्य वस्तुओं के सैंपलों ने यह सवाल खड़े कर दिए हैं कि लोग खाएं तो क्या खाएं? खबर की पुष्टि करते हुए जिला खाद्य निरीक्षक भाविता टंडन ने बताया कि इन कारोबारियों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद एडीएम कोर्ट में केस चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बेसन का एक, चीनी के दो, बेकरी केक का एक, फ्रूट केक का एक, बिस्कुट का एक, आटा मिल से लिए गए आटे का एक सैंपल, रेस्टोरेंट से भरे गए पनीर बटर मसाला और नूडल के सैंपल फेल हो गए हैं। इससे जहां विभाग के कान खड़े हो गए हैं, वहीं लोग भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि खाएं तो आखिर खाएं क्या? क्योंकि विभाग की ओर से भरे जा रहे 90 फीसदी से अधिक सैंपल फेल हो रहे हैं। हालांकि, विभाग दावा कर रहा है कि मिलावट रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी मिलावट का काला कारोबार जम कर हो रहा है। इधर, इसके बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भाविता टंडन का कहना है कि विभाग ने दिवाली से ठीक पहले सैंपल भरे थे, जो फेल पाए गए हैं। उन्होंने कहा इन कंपनियों और कारोबारियों के खिलाफ एडीएम कोर्ट में केस फाइल किया जाएगा।
विज्ञापन


मिठाई के डिब्बे के वजन का न दें पैसा : डीसी
उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने लोगों से अपील की है कि वे मिठाई की दुकानों से मिठाई लेते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कहीं व्यापारी आप को डिब्बे के नाम पर चूना तो नहीं लगा रहा है। क्योंकि, देखा जा रहा है कि व्यापारी डिब्बे के साथ मिठाई तोल रहे होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि दुकानदार से बिना डिब्बे के मिठाई का तोल करवाएं। इसके बाद डिब्बे में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें