सैंज (कुल्लू)। सैंज की एचसीसी कंपनी की सौ मेगावॉट की विद्युत परियोजना में सोमवार को दो मजदूर घायल हो गए। हादसा सुबह के समय हुआ, जब ये दोनों मजदूर परियोजना के एडिट-2 में सेलो में सीमेंट कटिंग का काम रहे थे। इस दौरान अचानक प्लांट चालू हो जाने से दोनों के पैर में चोटें आ गई हैं। अगर समय रहते इन दोनों मजदूरों को बचाया नहीं गया होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। परियोजना में घायल दोनों मजदूर सैंज घाटी के दरमेहड़ गांव के रहने वाले हैं। घायल मजदूर विवेक कुमार तथा गंगा राम का क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। एचसीसी कंपनी के पर्सनल मैनेजर माखन सिंह ने कहा कि हादसे में मजदूरों के पैरों में गहरी चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।
भाजपा की जीत पर किसान मोर्चा खुश
कुल्लू। जिला भाजपा मोर्चा कुल्लू ने महाराष्ट्र तथा हरियाणा में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश, जिला किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बलदेव राज महंत, जिला उपाध्यक्ष दुनी चंद डढवाल, सचिव वेद राम चंबयाल और सह सचिव तेजा सिंह जंबाल ने कहा कि दोनों राज्यों के किसानों में भाजपा की जीत पर खुशी की लहर है।