फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो-बाक्सिंग स्पर्धा में कुल्लू टीम को 9 मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। राज्य स्तरीय पाइका खेलकूद प्रतियोगिता में कुल्लू जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जूडो और बाक्सिंग में कुल्लू के खिलाड़ियों ने 9 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद खिलाड़ी बुधवार देर शाम अपने पदकों के साथ वापस कुल्लू पहुंचे। कुल्लू पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि 19 से 22 नवंबर तक खेली गई इस स्पर्धा में राज्य भर के खिलाड़ियों ने शिरकत की। जूडो के कोच रणवीर ठाकुर और चंद्र सेन ने बताया कि बाक्सिंग में लड़कियों के वर्ग में पल्लवी ने स्वर्ण पदक और रंजना तथा रेखा ने रजत पदक जीता। लड़कों के वर्ग में पवन और सुरेंद्र को कांस्य पदक मिला।
जूडो में हिमानी ने स्वर्ण पदक और रूकमणी ने रजत पदक जीता। लड़कों के वर्ग में रितेन ने रजत और तरुण ने कांस्य पदक जीता। ताइक्वांडों प्रतियोगिता में रीतु को रजत पदक मिला। रणवीर ठाकुर ने बताया कि इससे पहले भी जूडो और बाक्सिंग की राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल्लू के खिलाड़ियों ने कई मेडल जीते हैं। जिला खेल अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें