फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 से पहले निपटाएं स्कूली समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (कुल्लू)। जिला लाहौल-स्पीति के शिक्षा उपनिदेशक प्रेमनाथ परशीरा ने लाहौल घाटी के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को वार्षिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह दिसंबर माह में निपटाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय के आदेशों के मुताबिक साल के इसी सत्र में यह समारोह निपटाने हाेंगे। कहा कि जनवरी और फरवरी माह में पढ़ाई जोरों पर होती है। इस दौरान इस तरह की गतिविधियों से पढ़ाई बाधित हो सकती है। लिहाजा लाहौल के सभी स्कूलों में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह दिसंबर के अंत तक निपटाने जरूरी हैं। इस सिलसिले में 26 नवंबर को केलांग में माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक रखी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशक शिमला के आदेश के बाद लाहौल घाटी के स्कूलों में इस तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा उपनिदेशक के मुताबिक इस तरह के कार्यक्रमों से स्कूलों की गतिविधियों के साथ शिक्षा और खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का बच्चों को मौका मिलता है। इससे विद्यार्थियों के अंदर कंपीटीशन की भावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें