फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। हुरला क्षेत्र में एक सरकारी भवन में छत का काम कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुरला क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाई जा रही स्वास्थ्य विभाग के भवन की छत में बैल्डिंग की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी दौरान अचानक जोर का झटका लगा और शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि करंट लगने से मारे गए व्यक्ति की पहचान पंजाब के नवांशहर के निवासी कृपाल सिंह के रूप में हुई। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में लिए कुल्लू भेजा गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश का जिम्मा एएसआई विकेक शर्मा के सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें