फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों पर पट्टी बांध चलाई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जादूगर शंकर सम्राट ने कुल्लू शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाकर सभी को अचंभित कर दिया। उन्होंने न केवल आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक चलाई, बल्कि जगह-जगह खड़े लोगों से हाथ भी मिलाया। लोगों की ओर से दी गई फूल मालाओं को भी पहना। जादूगर शंकर सम्राट ने बाइक रोककर अखबार पढ़ी तो सब हैरान हो गए। इस रोड शो का शुभारंभ कैलाश थियेटर से किया गया। रोड शो को नगर परिषद अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने हरी झंडी दिखाई। कैलाश सिनेमा से बस स्टैंड, ढालपुर, गांधीनगर, आखाड़ा बाजार से बाइक गुजरी। इस दौरान यामाहा कंपनी के पांच लोग भी अपनी बाइकों पर जादूगर सम्राट शंकर के पीछे चल रहे थे। जादूगर शंकर सम्राट की आंखों से ट्रैफिक विभाग के इंचार्ज वीर सिंह ने पट्टी खोली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें