फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी की बैठक में शामिल होगा महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति कर्मचारी महासंघ अब परियोजना सलाहकार समिति की बैठकों में हिस्सा ले पाएगा। जनजातीय हलकों में पहली बार कर्मचारी महासंघ को पीएसी की बैठकों में शामिल किए जाने की आधिकारिक घोषणा हुई है। कृषि, आईटी एवं जनजातीय विकास मंत्री रामलाल मारकंडा ने अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक में यह एलान किया है।
विज्ञापन

अब कर्मचारी वर्ग भी पीएसी बैठक में हिस्सा लेकर जिले के विकास कार्यों के लिए बनने वाली योजनाओं में अहम भूमिका निभाएंगे। पीएसी बैठक में महासंघ के जिला अध्यक्ष और महासचिव को जाने की अनुमति होगी। ये परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में कर्मचारियों से जुड़े हितों की पैरवी कर सकेंगे। मारकंडा ने बताया कि यह जनजातीय जिला के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि कर्मचारी संघ भी अब पीएसी की बैठकों में शामिल हो पाएगा। इससे पहले महासंघ ने रविवार को कैबिनेट मंत्री मारकंडा के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया। महासंघ के अध्यक्ष मेघचंद प्रभुजी ने कहा कि पीएसी की बैठक में शामिल होने से संघ का रुतबा बढ़ा है। इसके लिए महासंघ कैबिनेट मंत्री मारकंडा और जिला प्रशासन का आभारी है। महासंघ ने मारकंडा के समक्ष रोहतांग टनल से आने जाने की सुविधा, सरकारी आवास का नवनिर्माण तथा मरमत, आयकर में छूट, जनजातीय और शीतकालीन भत्तों में बढ़ोतरी, अनुबंध और आउटसोर्स कर्मियों की वेतन में बढ़ोतरी तथा पुरानी पेंशन पालिसी बहाल करने का मामला उठाया। महासंघ ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सैकड़ों लोगों को रोहतांग टनल से सुरक्षित निकालने के लिए मारकंडा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें