फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। नवरात्र के पहले दिन महिलाओं ने फाजलपुर कोसी घाट से बैंड बाजों के साथ धूम धाम से कलश यात्रा निकाली। जोकि नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई नगर के बड़ा शिव मंदिर पर जाकर समाप्त हुई । जहां नो दिन के लिए कलश स्थापित कर दिए गए ।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह महिलाएं फाजलपुर कोसी नदी घाट पर एकत्र हुईं। जहां महिलाओं ने कोसी से कलशों में जल भरकर नवरात्र के प्रथम दिन कलश यात्रा शुरू की। कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ बड़ा शिव मंदिर, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, कोतवाली मार्ग से होती हुई नगर के मोहल्ला स्वार खास स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में चंदौसी से आया भगवान शिव शंकर पार्वती, मां काली का अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहा।
कलाकारों ने नृत्य कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। महिलाओं ने नवरात्र के दिनों तक कलशों को मंदिर पर स्थापित कर दिया। कलश यात्रा की आयोजक मीना कुमारी ने बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन हवन-पूजन कर कलशों को कोसी नदी में विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान अंजली गुप्ता, सरिता गुप्ता, गुंजन, नरायन देई, संतोष सैनी, पूनम सैनी, दीपा सैनी समेत भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें