स्वार। मंगलवार को श्री सनातन धर्म राम लीला कमेटी के तत्वाधान में साप्ताहिक बाजार स्थित राम लीला मंचन का शुभारंभ राजा जनक द्वारा देवी सीता के कन्या दान से हुआ। पिता पुत्री का प्रेम देख कर हर किसी की आंखे भर आईं। मंगलवार को राम बारात निकलने के बाद रात्रि के दौरान रामलीला के मंचन में राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता का कन्यादान श्री राम के साथ किया। पिता राजा जनक द्वारा अपनी बेटी सीता का कन्यादान का दृश्य देख राम लीला मंचन देख रही महिलाओं, बच्चों, पुरूषों की आंखें भर आईं। इसके बाद अयोध्या में राजा दशरथ द्वारा राम के राज तिलक की घोषणा व उसकी तैयारियों का मंचन किया। रामलीला का मंचन देखकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए। इस दौरान अध्यक्ष शिवोतार मन्नू, शंकर राठौर, धर्मेंद्र शर्मा, अर्जुन शर्मा, रामौतार कुमुद सहित कमेटी सदस्य मौजूद रहे।