फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल के ट्रैक रूटों पर न जाएं ट्रैकर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। अब देश-विदेश के ट्रैकर लाहौल के विभिन्न ट्रैक रूट पर जाने का जोखिम न उठाएं। प्रदेश पुलिस तीन दिन बाद घाटी में स्थापित पुलिस की सभी अस्थायी चौकियां उठाने जा रही है। सरकार के दिशा-निर्देशों पर ये अस्थायी चौकियां 15 अक्तूबर को हटा दी जाएगी।
विज्ञापन

मनाली-लेह मार्ग पर सरचू में स्थापित पुलिस की अस्थायी चौकी 15 सितंबर को ही उठ गई है। लोसर, कोकसर और तिंगरेट में स्थापित चौकियां 15 अक्तूबर को हटा दी जाएंगी। ऐसे में घाटी के विभिन्न ट्रैक रूटों पर जाना अब खतरे से खाली नहीं होगा। लाहौल घाटी में सर्दी का मौसम नजदीक आते ही पर्यटकों की आमद न के बराबर हो गई है। पहाड़ों में बर्फबारी के चलते ट्रैकिंग स्थलों में कदमताल थम गई है। घाटी में आगामी सीजन में ही पर्यटकों व ट्रैकरों की चहलकदमी देखने को मिलेगी। मौसम के मिजाज को देखते हुए अब ट्रैक रूटों पर जाना मौत को बुलावा देने के समान है। घाटी में मौसम कभी भी करवट ले सकता है। बादल घिर आते ही पहाड़ों पर बर्फ का गिरना शुरू हो रहा है। खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्यटकों व ट्रैकरों की सुविधा हेतु सीजन के दिनों में विभिन्न हिस्सों में खोली गई अस्थायी चौकियों आगामी सीजन के लिए बंद हो जाएंगी। उधर, डीएसपी केलांग हरीश शर्मा ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूर्व की तरह ही जिले में खोली गई पुलिस की सभी अस्थायी चौकियां हटा दी जाएंगी। शर्मा ने लोगों से अपील की है कि 15 अक्तूबर के बाद ट्रैकिंग स्थलों की ओर बिलकुल न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें