फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहगान में ढालपुर, एकलगान में खलोगी प्रथम

विज्ञापन
नृत्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय छात्र सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पहले चरण का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें उच्च शिक्षा विभाग के जिला उपनिदेशक जगदीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छात्र वर्ग प्रतियोगिता में दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में बढ़ते अपराध व नशाखोरी पर विचार रखे गए। प्रतियोगिता में एकलगान, समूहगान, एकांकी, वाद्य वादन व लोकनृत्य प्रतियोगिताएं हुई। लोकनृत्य से छात्रों ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जगदीश ने मानव जीवन में साहित्य, संगीत व कला के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान एकलगान के शास्त्रीय वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर पहले, एकलगान फोक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोगी पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं तीसरे स्थान पर रहा। समूहगान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी दूसरे, एकांकी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली दूसरे स्थान पर रहा। भाषण में निरमंड स्कूल पहले, कोठी स्कूल दूसरे और सीसे स्कूल ढालपुर तीसरे, वाद्य वादन में हिमालयन मॉडल पब्लिक स्कूल आनी पहले, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं दूसरे स्थान पर रहा। प्रेम ठाकुर ने कहा कि पांच दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को किया जाएगा। इसमें प्रदेश के वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर बतौर बलदेव शिरकत करेंगे। इस दौरान स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम ठाकुर, जोन प्रभारी प्रेम चंद, जयकृष्ण, सुशील, अमृत शर्मा, सुरेश भारद्वाज, यशपाल शर्मा, पूर्ण चंद, मनोहर लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें