फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एडीएम की निगरानी में होगी होटलों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अब एडीएम की निगरानी
विज्ञापन

में होगी होटलों की जांच
अभी भी जिला कुल्लू में 1500 होटलों का निरीक्षण कार्य शेष
पहले चरण के 91 होटलों की एनजीटी में आज होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू और मनाली के 1700 होटल, रेस्तरां और होम स्टे की हो रही जांच के दूसरे चरण का निरीक्षण एडीएम कुल्लू की निगरानी में होगा। अब सभी विभागों की अपनी जांच रिपोर्ट भी एडीएम कुल्लू को देनी होगी। वहीं पहले यह रिपोर्ट शिमला भेजनी पड़ती थी।
जिला में अभी भी करीब 1500 होटलों, रेस्तरां, लॉज और होम स्टे का निरीक्षण कार्य शेष बचा है। जिसकी प्रक्रिया पर्यटन विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर परिषद कुल्लू व मनाली तथा टीसीपी ने शुरू कर दी है। हालांकि पहले चरण में कुल्लू-मनाली में 25 कमरों से अधिक संख्या वाले 91 होटलों की जांच पूरी कर दी है और इसकी सुनवाई 28 मार्च को एनजीटी में होगी। इसमें कई होटल पर्यटन विभाग की अनुमति के बगैर चलाने के उल्लंघन के साथ बिना पंजीकरण के भी चल रहे थे। जांच में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ टीसीपी के नियमों की अवहेलना पाई है। ऐसे में अब सबकी नजर एनजीटी की सुनवाई पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि मनाली के 91 होटलों की जांच रिपोर्ट डीसी कुल्लू के माध्यम से सरकार को भेजी गई है। जिसकी सुनवाई 28 मार्च का होनी है। उधर, एनजीटी के आदेशों के तहत हो रही कुल्लू-मनाली के होटलों की जांच की निगरानी को चेयरमैन बनाए एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि एनजीटी के आदेशों को पालन किया जाएगा। जल्द ही कुल्लू-मनाली में दूसरे चरण का निरीक्षण शुरू किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग ने प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें