फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों पर खर्च किए जा रहे 86.27 करोड़ : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को प्राथमिकता में रखें अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में विकासात्मक कार्यों पर 86.27 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। यह बात राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने केलांग में मंगलवार को परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में कही। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ किए गए कार्यों की समीक्षा की। जनजातीय उपयोजना के तहत आवंटित धनराशि के तहत करवाए जा रहे विकासात्मक कार्यों का ब्यौरा भी लिया।
उन्होंने कहा कि अधिकारी कृषि, बागवानी, पानी, सड़क, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं की लोगों को उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष प्राथमिकता दें। प्रदेश सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम के तहत चयनित की गई योजनाओं को भी वे प्राथमिकता में रखें। पर्यटन से जुड़े बुनियादी ढांचे को विकसित करने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएं। सड़क निर्माण में एफसीए के मामले को जल्द क्लीयरेंस दिलवाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए। बारालाचा दर्रे के शेडो एरिया में नेटवर्क कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि लाहौल स्पीति में गुणात्मक शिक्षा को बल देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का आम लोगाें को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान परियोजना अधिकारी मनोज कुमार, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य सुशील कुमार, मोहन लाल, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, वन मंडल अधिकारी अनिकेत बानवे, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें