फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले होनहारों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में पूर्व विधायक सदर महेश्वर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने कुल्लवी व महासू नाटी सहित रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। मेधावियों को उनकी उपलब्धियों के लिए नवाजा। पुरस्कार पाने के बाद होनहारों के चेहरे खिल उठे।
प्रधानाचार्य मनोज शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। विद्यार्थी सुनील दत्त को राष्ट्रीय हैंडबाल टीम में चयन होने के लिए नवाजा। शिक्षा के क्षेत्र में दसवीं में अरनाज, चाहत ठाकुर, दीपिका, तमन्ना, नौवीं कक्षा से गौरव, नीलम, निशांत, आठवीं से यामिनी, सविता, संजना, सातवीं से नंदिनी कुमारी, अश्मिता, तेलिना, छठी से स्मृतिका, साइशा, रिशु कुमार, जमा एक आर्ट्स से निकिता वर्मा, डिंपल, राहुल, जमा एक कॉमर्स से मोहम्मद कैफ, प्रिया, दीक्षा, जमा दो आर्ट्स शीतल महंत, अंकिता, ललिता ठाकुर, जमा दो कामर्स से मेघना ठाकुर, सुप्रिया, मुकेश कुमार को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मौहल पंचायत प्रधान उमा देवी, बीडीसी इशरा देवी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सेन, एसएमसी उप प्रधान हुक्म राम, देवेंद्र शर्मा, डागू राम, सुंदर ठाकुर, यादवेंद्र सिंह, रामनाथ, राजेश जंबाल, देवराज ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ छात्र घनश्याम, सर्वश्रेष्ठ छात्रा चुनीं पूजा
राजकीय उच्च विद्यालय कनौन में भी वार्षिक समारोह की धूम रही। मेरे स्कूल से निकले मोती कार्यक्रम के तहत खंड विकास अधिकारी लोतम राम ठाकुर समारोह के मुख्यातिथि रहे। उन्होंने छात्रों को पुरस्कार बांटे और जीवन में सफलता पाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में लक्ष्मी सदन को श्रेष्ठ हाउस का खिताब दिया गया। सर्वश्रेष्ठ छात्र घनश्याम, सर्वश्रेष्ठ छात्रा पूजा को चुना गया। बोर्ड की परीक्षा में बेहतर परिणाम के लिए अंकित ठाकुर, दीवान सिंह, दीपक कुमार को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान काफी संख्या में अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें