फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का पुरस्कार

विज्ञापन
वार्षिक समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। राजकीय माध्यमिक पाठशाला देउघरा में शनिवार को वार्षिक एवं पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सेउगी वार्ड सदस्य हेमराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

साक्षी ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के पुरस्कार से नवाजा गया। सर्वश्रेष्ठ सदन मौलाना अब्दुल कलाम हाउस रहा। समारोह में मेधावी जयवंती, महेंद्र, अरुण, साक्षी, मनीष, पायल ठाकुर, सलोनी, पिया, चांदनी, डिंपल, तानिया, स्मृति, भाषण में प्रथम रही सलोनी, अनामिका, नितिका राणा, जयभारती, मोहित, नैनिता, दीवाक्षी, हरीश, विशाल, नीलाक्षी, तनीष, सतीश, महेंद्र, अमन, तनिशा आदि को पुरस्कृत किया। हेमराज शर्मा ने कहा कि आज के बच्चे पढ़ लिखकर कल देश का भविष्य बनेंगे। इसलिए बच्चों को खूब मेहनत कर पढ़ाई करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ-खेलकूद गतिविधियों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। अध्यापकों पर बच्चों के भविष्य की बहुत बड़ी जिम्मेदारी रहती है। इसलिए उन्हें अपने कर्तव्यों का बखूबी पालन करना चाहिए। इससे पहले मुख्य अध्यापक विनोद शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। समारोह में प्राइमरी स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने कुल्लवी नाटी, एकल गीत, समूह गान और फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों की वाहवाही लूूटी। इस दौरान वार्ड पंच सुभाष शर्मा, हंसा शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, कमला देवी, जोगराज, संजय राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें