फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ढालपुर के ऐतिहासिक खेल मैदान में 21वीं राज्य स्तरीय वन ड्यूटी एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से होगा। प्रतियोगिता विभागाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में होगी। इसका शुभारंभ वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर करेंगे।
विज्ञापन

अरण्यपाल वन वृत्त कुल्लू अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 19 दिसंबर को करेंगे। विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। साथ ही ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में 17 और 18 दिसंबर को रात्रि नौ बजे तक सांस्कृतिक स्पर्धा आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश भर से 700 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। गत वर्ष 20वीं खेलकूद प्रतियोगिता चंबा वृत्त में आयोजित की गई थी। 21वीं खेलकूद प्रतियोगिता इस बार कुल्लू वृत्त में हो रही है। इससे पहले भी दो बार कुल्लू में प्रतियोगिता का आयोजन हो चुका है। इसके चलते स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। वन विभाग ने 21वीं खेलकूद एवं ड्यूटी मीट को जंगलाती फिट नेचर सुपरहिट का नारा भी दिया है। उन्होंने कहा कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें