फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में नेहा व रोहित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंची कूद में रामकृष्ण, छबीली रहे प्रथम
विज्ञापन

सैंज महाविद्यालय में स्पोर्ट्स एंड एथलेटिक्स मीट, 150 प्रतिभागियों ने दिखाया दम
100 मीटर दौड़ में रोहित कुमार का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में शनिवार को स्पोर्ट्स एंड एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य प्रो. एनएस ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सैंज के प्रधानाचार्य फतेह सिंह ठाकुर विशिष्ट अतिथि रहे। स्पोर्ट्स मीट में कबड्डी, वॉलीबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, भाला फेंक, रेस आदि प्रतियोगिताओं में 150 प्रतिभागियों ने खेलकूद में दम दिखाया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में लक्ष्मी नारायण हाउस रैला की टीम ने पहला, किल्लर ब्वॉयज सैंज ने दूसरा स्थान झटका। कबड्डी छात्र वर्ग में किंग्स ऑफ किंग्स बीए प्रथम वर्ष विजेता, लाल सिंह एंड कंपनी उप विजेता रही। ऊंची कूद में रामकृष्ण पहले, अरविंद दूसरे, छात्रा वर्ग ऊंची कूद में छबीली पहले, टिकमी दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद छात्र वर्ग में रामकृष्ण पहले, सुनील नेगी दूसरे, डिस्कस थ्रो में लाल सिंह पहले, रोहित कुमार दूसरे, शॉटपुट में लाल सिंह पहले, मोहित राज दूसरे, भाला फेंक में मोहित राज पहले, हरिवंद्र कुमार दूसरे, 100 मीटर दौड़ में रोहित कुमार पहले, संजय दूसरे, 200 मीटर में लाल सिंह पहले, मोहित राज दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नेहा पहले, दीपा दूसरे, 200 मीटर रेस में दीपा पहले, नेहा दूसरे, शॉटपुट में रीता पहले, टिकमी कुमारी दूसरे, डिस्कस थ्रो में भावना पहले, नेहा दूसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में प्रोमिला पहले, नेहा दूसरे स्थान पर रही। इस दौरान महाविद्यालय सैंज के स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो. सन्नी ठाकुर, प्रो. प्रीति ठाकुर, प्रो. कंचना कुमारी, प्रो. हीरा नेगी, प्रो. भूपेंद्र शर्मा, प्रो. शशि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें