अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली के क्लब हाउस में आयोजित 18वीं जिला स्तरीय कुल्लू ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हो गया है। इस मौके पर वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। ओपन बैडमिंटन की एकल स्पर्धा में देवराज विजेता व चंद्रसेन रनरअप रहे। महिला वर्ग में प्रिया ने बाजी मारी और सोनिया दूसरे स्थान पर रही।
50 वर्ष आयु वर्ग में विजय पहले और सुंदर दूसरे, 50 वर्ष आयु वर्ग के डबल मुकाबले में राकेश और विजय विजेता, चमन व रंजीत दूसरे स्थान पर रहे। 45 वर्ष आयु वर्ग के एकल में शैलेंद्र व चांद किशोर, डबल मुकाबले में दोरजे तथा शाम लाल, राकेश तथा विजय, 35 आयु वर्ग के एकल में तारा चंद व लाल चंद, डबल में एंजिल और कपिल, तारा चंद व लाल चंद, लड़कियों के 19 आयु वर्ग में प्रिया व सोनिया, डबल में प्रिया और सोनिया, हिमालवी व मुस्कान, लड़कों के 19 आयु वर्ग एकल में देवराज व कनु क्रमश : पहले और दूसरे स्थान पर रहे। 17 वर्ष आयु वर्ग के महिला एकल में शशि व सृजन, डबल में हिमालवी और मुस्कान, नंदिनी व सृजन, लड़कों के 17 वर्ष आयु वर्ग के एकल में अरूण व हिमांशु, डबल मुकाबले में दीपांशु तथा हिमांशु, कैलाश और प्रियांश, लड़कियों के अंडर-15 के एकल में शशि व हिमानी, डबल में हिमालवी व शशि, मोनिका और तमन्ना, लड़कों के अंडर-15 के एकल में राहुल और अरुण, डबल में राहुल-सत्यम, कैलाश-प्रियांश, लड़कियों के अंडर-13 आयु वर्ग एकल में साधना और अंकिता, डबल वर्ग में साधना व सरगम, अंकिता और कनिका, लड़कों के अंडर-13 में लक्ष्य और मुनीश, डबल में मुनीष व तेंजिन, लक्ष्य और रिजुल क्रमश क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मंत्री गोविंद ठाकुर ने पुरस्कृत किया इस दौरान होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर, गुप्त राम, गोकल चंद, नील, टेक चंद, हुक्म चंद, जीत राम और मीने राम मौजूद रहे।