राजधानी के बराबर भत्ते देने पर विचार
ड्यूटी में कोताही बरतने वालों को कृषि मंत्री ने चेताया
पल्स पोलियो चक्र टूटने पर मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल स्पीति)। कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा ने कहा कि कर्मचारी की तरफ से ड्यूटी में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। जो कर्मचारी अपने घरों से सैकड़ों किलोमीटर दूर जनजातीय क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्हें भी राजधानी में तैनात कर्मचारियों के सम्मान भत्ते देने पर सरकार विचार कर रही है।
कर्मचारी महासंघ की ओर से आयोजित रात्रि भोज कार्यक्रम में मारकंडा ने कहा कि उदयपुर उपमंडल में एक सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी छोड़कर ठेकेदारी कर रहा है। जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पिछली कांग्रेस सरकार की तरह कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी के प्रति ढील बर्दाश्त नहीं होगी। केवल उन्हीं कर्मचारियों में अवकाश में राहत दी जाएगी। जो ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। लाहौल में पल्स पोलियो अभियान चक्र टूटने पर कृषि मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत दी।
वहीं इस अवसर पर महासंघ के अध्यक्ष मेघचंद प्रभुजी ने कहा कि मंत्री के प्रयासों से ही जनजातीय क्षेत्रों में एडवांस वेतन प्रणाली शुरू हो सकी है। इस दौरान उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी, एसपी राजेश धर्माणी, तहसीलदार जगदीश, आरएम मंगलचंद, पीओ डीआरडीए हीरानंद, अधिशाषी अभियंता आईपीएच आरके कौंडल, जिला कृषि अधिकारी हेमराज वर्मा, टीएसी मेंबर शमशेर सिंह, नवांग उपासक, केलांग पंचायत प्रधान दोरजे उपासक और एसडीओ लोनिवि अजय गुलेरिया आदि मौजूद रहे।