फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिप बैठक में टूरिज्म मास्टर प्लान के दावों की निकली हवा

विज्ञापन
mukula mata lahul - फोटो : amarujala
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पूर्व और मौजूदा सरकार के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में पर्यटन के लिए मास्टर प्लान के दावे साकार रूप लेते नजर नहीं आ रहे हैं। गत शुक्रवार को केलांग में संपन्न हुए जिला परिषद की बैठक में एक प्रश्न के जवाब में इस संबंध में अधिकारी कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए और मास्टर प्लान को लेकर कोई जानकारी नहीं होने का हवाला दिया। जाहलमा वार्ड से जिप सदस्य एवं जनजातीय युवा मंच के अध्यक्ष अधिवक्ता सुदर्शन जस्पा ने बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी अमर नेगी से मास्टर प्लान के संदर्भ में जानना चाहा तो नेगी ने मास्टर प्लान को लेकर अनभिज्ञता जाहिर की। जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि हालांकि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होम स्टे योजना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में जिला प्रशासन के पास फिलहाल कोई ठोस योजना नहीं है। जस्पा ने जिप की बैठक में सदन मांग की है कि जिला पर्यटन विभाग जल्द ही एक बैठक सुनिश्चत करें जिसमें जिप सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और स्टेक हॉल्डर शामिल हो। जिला पर्यटन अधिकारी अमर नेगी ने एक माह के भीतर बैठक कर आगामी रणनीति बनाने का सदन को भरोसा दिया है।
विज्ञापन

पर्यटन कारोबारी विक्रम कटोच, शरभ ज्ञलसन, सोनम, राजेंद्र, काकू, रमेश, अनिल का कहना है कि फिलहाल टूरिज्म को लेकर प्रशासन की तरफ से कोई खास पहल नहीं हुई है। उधर, एसडीएम एवं जिला पर्यटन अधिकारी अमर नेगी ने कहा कि होम स्टे योजना के तहत पंजीकरण के लिए लोगों के आवेदन मांगे जा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पर्यटन के विकास को लेकर खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें