फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता हिडिंबा का ढुंगरी देवता मेला शुरू

विज्ञापन
Devi Hidimba - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के मनाली के साथ सटा ढुंगरी मेला सोमवार से शुरू हो गया है। कुल्लू के राजपरिवार की कुल देवी हिडिंबा के जन्मदिन के मौके पर मनाए जाने वाला यह मेला चार दिनों तक चलेगा। मेला देवी की भव्य रथयात्रा के साथ शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मेले में देवता महर्षि मनु ऋषि, शंख नारायण, कार्तिक स्वामी, सियाली महादेव, सृष्टि नारायण, गौशाली नाग, ब्यास ऋषि, गौतम ऋषि, फाहली नाग, महर्षि जम्दाग्नि, वशिष्ठ ऋषि, शिरघन नाग, पराशर ऋषि, वीरनाथ और शांडिल्य ऋषि भी भाग ले रहे है। देवी के कारदार एवं पुजारी रोहित राम शर्मा ने बताया कि माता हिडिंबा के आने से ढुंगरी मेला शुरू हो गया है। मेले में नाटी के साथ देवी-देवताओं का देव नृत्य आकर्षक का केंद्र रहेगा। वहीं, खेल प्रेमियों के लिए मेले में वालीबॉल, कबड्डी के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान ऊझी घाटी केे लोगों के साथ देश विदेश के पर्यटक भी देव पंरपरा से रूबरू होंगे। इस संबंध में कारदार रघु नेगी ने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें