फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं हुई सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन

जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया विश्व महिला दिवस
खेल-सांस्कृतिक गतिविधियों में महिलाओं ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/केलांग/गुशैणी/हरिपुर/भुंतर/। जिला कुल्लू में वीरवार को विश्व महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने महाविद्यालय कुल्लू में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस दौरान इकाई सह छात्रा प्रमुख दिशा सूद, अंजली, दिशा, सृष्टि, शालिनी कुमारी, सोनिका, कविता श्वेता इशानी, अनिल, महेंद्र, अरुण, मोनू, मीतू और उदय आदि मौजूद रहे। वहीं जनजातीय जिला लाहौल के मुख्यालय केलांग में विश्व महिला दिवस उपायुक्त अश्वनी कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि महिला मंडल लोअर केलांग, प्यूकर महिला मंडल को पुरस्कृत किया गया। बालिका सुरक्षा योजना के तहत सान्वी, तंजिन पद्मा, डिंपल और पल्लवी ठाकुर के परिजनों को 25-25 हजार दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी, लोनिवि अधिशाषी अभियंता चमन ठाकुर, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक रामसिंह थामस, उपप्रधान केलांग दोरजे उपासक आदि मौजूद रहे। वहीं हिमाचल पथ परिवहन निगम कुल्लू तथा केलांग डिपो ने विश्व महिला दिवस पर निगम में कार्यरत शशि कांता, हीरा देवी, रजनी देवी, रीना, मंजू शर्मा, अनु, हीरा, राजेश्वरी, योगेश्वरी, हेमा, मालती को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत जिया में भी विश्व महिला दिवस की धूम रही। पंचायत प्रधान पद्मा देवी ने जिया के फेटावन की राधा को सम्मानित किया गया। इस दौरान शीतला महिला मंडल की प्रधान जमना देवी, जागृति ग्रामीण संगठन की प्रधान कृष्णा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं मिसेज इंटरनेशनल क्लासिक की विजेता कल्पना ठाकुर ने प्रीणी स्कूल के बच्चों के साथ मनाया। स्कूल मुख्य अध्यापक मनोज ने भी अपने विचार रखे। सोयल पंचायत में 10 महिला मंडलों ने विश्व महिला दिवस आयोजित किया। इस दौरान महिला मंडल समूह प्रधान विजया, सोयल पंचायत उप प्रधान लालचंद ठाकुर, समिति सदस्य सविता देवी, किशोर शर्मा, शशिकला, जोगिंद्रा, नीमा, निर्मला ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, सीमा और बाली देवी आदि मौजूद रहे। इधर महिला कल्याण मंडल ने समाजसेवी द्रोपदी देवी की अध्यक्षता में विश्व महिला दिवस मनाया। इस दौरान नाबार्ड जिला प्रबंधक उर्मिल लता व चाइल्ड लाइन सिटी कोर्डिनेटर शालिनी वत्स, एडवाइजर जिला सहकार सभा डीआर कपूर, शमी शर्मा, संस्था निदेशिका मधुरवीणा आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय कुल्लू में एसएफआई ने छात्राओं व महिला प्राध्यापकों को गुब्बारे देकर विश्व महिला दिवस की बधाई दी। इसके बाद सेमिनार में महिलाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान आरती, बॉबी, पूजा, शिवानी, निशा, अनिशा आदि मौजूद रहे। वहीं बंजार में विश्व महिला दिवस की धूम रही। रवीना कुमारी, स्मृति व बीना नेगी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उझी घाटी के नग्गर में पंचायत द्वारा महिला दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें