फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से लाहौल-स्पीति में 80 सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग से दारचा और किलाड़ तक बीआरओ ने सड़क मार्ग बहाल कर जनता को राहत दी है। घाटी में गांवों को जोड़ने वाले अधिकतर संपर्क मार्ग अभी बंद हैं। इससे लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण अभी 80 संपर्क मार्ग बंद हैं। इनमें 58 सड़कें लाहौल घाटी और 19 उदयपुर और तीन स्पीति मंडल में बंद हैं। ये सभी संपर्क मार्ग लोनिवि उदयपुर और काजा मंडल के अधीन हैं। लाहौल में छह और उदयपुर उपमंडल में नौ पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। राहत की बात यह है कि जिले में बिजली के सभी ट्रांसफार्मर चालू हालात में हैं। ऐसे में पूरे जिले में बिजली की आपूर्ति सुचारु है। उधर, दारचा से आगे सरचू तक मनाली-लेह सड़क खोलने के लिए सीमा सड़क संगठन ने मशीनें तैनात कर दी हैं। स्नो कटर से बर्फ हटाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। उधर, लोनिवि चिनाब डिवीजन के अधिशासी अभियंता बीएस नेगी ने बताया कि लाहौल में संपर्क सड़क मार्ग बहाल करने के लिए विभाग ने मशीनें तैनात की हैं। जल्द पट्टन इलाके के सभी संपर्क सड़क मार्गों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें