फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुरपक पहुंचे तेल से भरे तीन टैंकर

विज्ञापन
टैंकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर। (लाहौल स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल के एकमात्र पेट्रोल पंप तांदी (छुरपक) में तेल से भरे टैंकरों के पहुंचने से अब वाहन चालकों को पेट्रोल की कमी से निजात मिलेगी। एलपीएस के तेल से भरे तीन टैंकर कोकसर पहुंच गए हैं। नवंबर माह में हुई बर्फबारी के बाद करीब दो हफ्ते बाद डीजल और पेट्रोल के टैंकर नहीं आने से वाहन चालकों को मुश्किल हो गई थी। इन दिनों घाटी में तापमान शून्य से नीचे जा रहा है।
विज्ञापन

वाहनों के लिए पेट्रोल न मिलने से लोग परेशान थे। बचाव चौकी कोकसर प्रभारी के अनुसार एलपीएस के तीन टैंकर दोपहर के समय कोकसर पहुंच गए थे। उधर, एलपीएस के चेयरमैन कमल सिंह ने कहा कि सोमवार को पेट्रोल से भरे दो और मिट्टी तेल का एक टैंकर मनाली से तांदी पेट्रोल पंप में भेज गया। शून्य से नीचे तापमान के चलते और डीजल पाइप जमने से वाहन चालकों को डीजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। प्रशासन के आदेश पर फिलहाल पेट्रोल से भरे दो और मिट्टी तेल का एक टैंकर छुरपक भेजा गया है। फिलहाल लिमिट में ही सप्लाई दी जा रही है। रोहतांग के आसपास बर्फ जमने से खाली टैंकर नहीं चढ़ पा रहे हैं। ऐसे में टैंकरों में पानी डालकर वापस मनाली भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें