फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में जिला भर के 150 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली में दमखम दिखाएंगे 150 बैडमिंटन खिलाड़ी
विज्ञापन

18वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन कुल्लू की जिला स्तरीय इंडोर बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को मनाली क्लब हाउस में हुआ। प्रतियोगिता में जिला भर से 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-13, 15, 17, अंडर-19 ओपन, अंडर-35, 45, 50 और 55 वर्ग में खिलाड़ी दमदख दिखाएंगे। मलाणा पावर कंपनी के उपाध्यक्ष तेजेंद्र कुमार त्रेहन ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैडमिंटन एसोसिएशन खेलों को बढ़ावा देकर सराहनीय काम कर रही है। मलाणा पावर कंपनी भी इस तरह के आयोजन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। कंपनी की ओर से आयोजन समिति को एक लाख रुपये राशि भी भेंट की गई। एडी हाइड्रो पावर कंपनी के प्रभारी एसके चहल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष टेक राम ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन ।8वीं बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। युवा वर्ग नशे से दूरी बनाए और पढ़ाई के साथ खेलों को अधिक समय दे। बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव हेमराज ठाकुर ने कहा कि 11 नवंबर को खेलों का समापन होगा। इस मौके पर वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद ठाकुर बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस दौरान मनाली पंचायत प्रधान मोनिका भारती, पन्ना लाल ठाकुर, जीतू, चांद किशोर, राकेश ठाकुर, सुजेंद्र ठाकुर, विनोद सेनी, सुंदर सिंह ठाकुर, होतम राम, कुर्म दत्त, लेसराज, घनश्याम, विजय सिंह, मंगतराम, प्रेम लाल, सुशील, रणजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें