कुल्लू। सीपीआईएम के तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को सरवरी में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान सीपीआईएम के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने आगामी रणनीति भी तैयार की। इस बार पूर्वोत्तर में वामपंथी दलों को चुनाव में मिली हार पर मंथन किया गया। हार की वजह क्या रही, इस पर भी चर्चा की गई। र
सीपीआईएम के हिमाचल प्रभारी विजय राघवन ने कहा कि शनिवार को ढालपुर में राज्य व राष्ट्रीय स्तर से नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला था। इसमें कुल्लू जिला से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों से मिली रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। किसानों को राज्य सरकार उनकी जमीनों से बेदखल कर रही है। इसको लेकर तीन अप्रैल को विधानसभा के बाहर किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। ाज्य सम्मेलन में आगामी रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कहा कि सोमवार को सम्मेलन का समापन होगा। इस दौरान पोलित ब्यूरो सदस्य एवं पूर्व सांसद सुभाषिनी अली, सीपीआईएम के राज्य सचिव ओंकार शाद, प्रेम गौतम, होतम सौंखला, सरचंद आदि मौजूद रहे।