फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेउबाग पशु औषधालय भवन का निर्माण लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खराहल (कुल्लू)।
मनाली विधानसभा क्षेत्र के सेउबाग में पशु औषधालय भवन का निर्माण लटकने के ग्रामीणों में रोष है। चार साल से निर्माण कार्य लटका है। हालांकि पशु औषधालय भवन के लिए 27 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। यहां पशु औषधालय भवन के बनने से तीन पंचायतों काईस, गाहर और कराडसू के लोग लाभान्वित होंगे। ग्रामीणों को मवेशियों को इलाज के लिए अस्थायी कमरे में ले जाना पड़ता है। इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घाटी के ग्रामीण दावे राम, प्रताप ठाकुर, ऋषि राज, वंदना ठाकुर, गीता देवी, मधु, विद्या देवी, गोपाल ठाकुर, नूप राम, बिहारी लाल, शंकर, नारायण दास, भूप सिंह, जयचंद, प्रेम नगी आदि का कहना है कि पशु औषधालय का भवन चार साल पहले बहुतकनीकी कॉलेज निर्माण के समय गिरा गया था। किसानों को नया पशु भवन बनाने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


हिमाचल किसान सभा के उपाध्यक्ष देवराज नेगी ने कहा कि इस बारे में उपायुक्त से भी लोग मिल चुके हैं। कहा कि सेउबाग के निकट पशुपालन विभाग की 26 बीघा भूमि थी। अब 23 बीघा भूमि को बहु तकनीकी कॉलेज के नाम कर दिया है। तीन बीघा भूमि भवन बनाने के लिए रखी हुई है। चार साल से भवन के निर्माण के लिए लेटलतीफी की जा रही है।
विज्ञापन


मनाली विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरि चंद शर्मा ने कहा कि सेउबाग पशु औषधालय भवन के लिए 27 लाख का बजट मंजूर किया है। भूमि को समतल किया जा रहा है। जल्द भवन का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं, भाजपा प्रत्याशी गोविंद ठाकुर ने कहा कि चार सालों से कांग्रेस सरकार ने पशु औषधालय भवन का कार्य लटकाया है। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही है।
0000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें