फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी भांगड़ा व कुल्लवी नाटी पर मचा धमाल

विज्ञापन
कुल्लू के कलाकेंद्र में ब्यास पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह के दौरान प्रस्तुती देती स्कूली छात्रा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर स्थित लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में मंगलवार को ब्यास पब्लिक का सालाना समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में सहायक आयुक्त डॉ अमित गुलेरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। स्कूल की प्रधानाचार्य वृंदा बंसल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में हुई गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष पेश किया। इस वर्ष समारोह की थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रखी गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम से हुई। इस दौरान असम के बिहू, मंडी के मंडयाली, भांगड़ा और रशियन डांस पर छात्र-छात्राओं ने दर्शकों की तालियां बटोरीं।
पहली कक्षा के बच्चों ने ...फिर भी दिल है हिंदुस्तानी गीत जबकि एलकेजी, यूकेजी के बच्चों ने ...पापा मेरे पापा गीत पर प्रस्तुति दी। यशवंत ने डांस, नौवीं के विद्यार्थियों ने कुल्लवी नाटी पेश करके दर्शकों की वाहवाही लूटी। आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों ने मूक अभिनय कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान ब्यास पब्लिक स्कूल के चेयरमैन विजय मोदगिल, स्वाति, वर्षा, प्रिया, मेघना, रिया, पलक, पालकी, पूजा, मीनाक्षी, शिवम, प्रकाश, अश्विनी, निर्मला, मंजू किरण, सुचित्रा, मोनिका, पलक, श्रेया, स्मृति, तंजिन, मुस्कान, सृष्टि और एंजल सहित काफी अधिक संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें